फायर बिग्रेड वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू, रायपुर से दिल्ली जाते समय ग्राम बमरौला के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा/ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 पर रायपुर से दिल्ली जा रहे कंटेनर में लदे सामान में ग्राम बमरौला के पास बुधवार की दोपहर को आचानक आग लग गई। जिससे उसके अंदर रखा सामान जलने लगा। फायर बिग्रेड वाहन ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।
झांसी सागर नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार की दोपहर रायपुर से दिल्ली की ओर एक कंटेनर ट्रक जा रहा था। अभी कंटेनर ट्रक चालक ने ग्राम बमरौला के पास स्थित एक ढाबे पर कंटेनर को खड़ा करके नहाने के लिए गया ही था। इसी दौरान कंटेनर ट्रक में आग लग गई और उसमें धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कंटेनर के अंदर से आग की लपटे बाहर निकलने लगी। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपने अपने स्तर से कंटेनर में लगी आग पर काबू पाने लगे। इस बीच बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर विग्रेड को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। ट्रक चालक जुबेर खान ने बताया कि कंटेनर ट्रक में कपड़ा, बर्तन, प्रिंंटर, फ्रिज सहित अन्य कबाड़ का सामान भरा हुआ था। आग से कंटेनर ट्रक में लदे आधे से अधिक सामान जलकर राख हो गया।