ललितपुर। जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिवस पूरे देश में गर्मजोशी के साथ मनाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सपा कार्यालय पर समाजवादी लोहिया वाहिनी व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने शिक्षित युवाओं से एकजुट होकर केन्द्र व प्रदेश सरकार से रोजगार दिलाने की मांग को तेज करने का आह्वान किया। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया ने कहा कि देश व प्रदेश में जिस प्रकार से युवाओं को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है, उससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में शिक्षित युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष हृदेश मुखिया यादव ने कहा कि सरकारी भर्ती के पहले पांच साल संविदा पर काम करने के लिए नयी नीति सरकार द्वारा निकाली गयी है। इस नीति में न तो आरक्षण का लाभ युवाओं को मिल सकेगा और न ही उनकी योग्यता का लाभ मिल पाएगा। ऐसे में यदि कोई युवा पांच वर्ष पूर्ण करते हुये अल्प समय शेष रहते हुये भी सरकार व अधिकारियों के मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो उसकी पांच साल के बाद नौकरी भी नहीं मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर जीवन के पांच साल बर्बाद होने से अधिक उम्र होने पर दूसरा रोजगार भी नहीं मिल सकेगा। इस मौके पर जिला महासचिव कृष्णस्वरूप निरंजन, महरौनी विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह यादव, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष विजय यादव, महेन्द्र सिंह एड., बृजभान सिंह, खिलान सिंह मिनी, सुजान सिंह, सुजान सिंह, मिलाप सिंह, रमन सिंह, रामपाल यादव, पंकज श्रीवास, नीलू कुशवाहा, युसुफ खान, पुष्पेन्द्र, ऋषभ चौधरी, साहिल, तिलक सिंह, अजय पाल यादव, तिलक अहिरवार, अजय पाल यादव, बहादुर सिंह यादव, नीलू रजक, सीताराम अहिरवार आदि मौजूद रहे।