फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन को अभी करना होगा इंतजार

Mon, 04 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन बिछाने की प्रक्रिया आगरा एमडी कार्यालय से शुरू कर दी गई है, लेकिन कार्यदाई संस्था को जिम्मा सौंपने की प्रक्रिया में अभी देर है। ऐसे में अंडरग्राउंड  बिजली की लाइन बिछाने में कम से कम चार माह का समय और लगेगा।
विज्ञापन


गत वर्ष अक्तूबर माह में जिले के दौरे पर आए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर ललितपुर नगर में अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन बिछाए जाने की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने इस योजना के लिए लगभग 20 दिनों में टेंडर प्रक्रिया और दो महीनों में कार्यदाई संस्था को अंडर ग्राउंड लाइन बिछाए जाने  के कार्य का जिम्मा सौंप देने की बात कही थी।

इसी क्रम में प्रबंध निदेशक कार्यालय से अंडर ग्राउंड कार्य के लिए तीन महीनों में टेंडर प्रक्रिया तो शुरू कर दी गई है, लेकिन कार्यदाई संस्था को कार्य नहीं सौंपा गया है। ऐसे में उक्त कार्य शुरू होने में अभी कुछ महीनों का समय और लग सकता है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अफसरों की मानें तो आगरा में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण किए जाने की बात बताई जा रही है, लेकिन कार्यदाई संस्था को जिम्मेेदारी सौंपने का कार्य अभी अधूरा है। सूत्रों के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया में चार से पांच माह का समय लग सकता है। इसके बाद ही नगर में अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो सकेगा।

हालांकि, प्रबंध निदेशक की घोषणा के अनुसार उक्त कार्य जनवरी में शुरू किया जाना था, लेकिन टेंडर प्रक्रिया लेट हो जाने के कारण उक्त कार्य और आगे खिसक गया है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार यह योजना नगर में कब तक शुरू होती है। विदित हो कि अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन बिछाए जाने से शहर में जहां विद्युत चोरी पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सकेगा, वहीं लाइनलॉस व ओवरलोड जैसी समस्या भी समाप्त हो जाएगी।

इनका कहना है-
ललितपुर में अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन बिछाने के कार्य के लिए आगरा से टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। कार्यदाई संस्था को लाइन बिछाने संबंधी कार्य सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

- संदीप अग्रवाल
अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें