फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
electricity bulb.jpg - फोटो : electricity bulb.jpg
विज्ञापन
डोंगराखुर्द/ललितपुर। विद्युत सब स्टेशन बिरधा से निकले नाराहट फीडर से जुड़े डोंगराखुर्द क्षेत्र के दर्जनों गांव में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। आलम यह है कि 24 घंटे में आठ से दस घंटे ही लोगों को सप्लाई मिल पा रही है। इसमें भी कई बार ट्रिपिंग होने से लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

सरकार भले ही गांवों में पर्याप्त बिजली देने का दावा कर रही है लेकिन हकीकत यह है कि ग्रामीणों को निर्धारित समय पर घंटे सप्लाई नहीं मिल पा रही। विभागीय कर्मियों से पूछने पर बताते है कि लाइन में फॉल्ट है। बारिश में थोड़ी सी हवा चलते ही बिजली गुल हो जाती है। रात में गांव में अंधेरा पसरा होने के कारण आवागमन में असुविधा होती है साथ में जहरीले कीड़ों के काट लेने का भय बना रहता हैं। ग्रामीणों ने डोंगराखुर्द एवं आसपास के गांव में हो रही अघोषित विद्युत कटौती बंद कराए जाने की मांग की है।
नाराहट फीडर की बिजली बहुत परेशान कर रही है आए दिन लाइन फॉल्ट होकर गिर जाती है जिससे दो दिन तक बिजली गुल हो जाती है बिभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नही देते है।- अखिलेश यादव
विज्ञापन

-----
विद्युत लाइन बिरधा सब स्टेशन से आई करीब चालीस किलोमीटर दूर तक गई हुई और लाइन काफी पुरानी हो चुकी है जिससे जरा सा हवा और बारिश में फॉल्ट हो जाता है। विभागीय अफसरों को समस्या दूर करानी चाहिए- प्रमोद कुमार तिवारी
----------
दस घंटे बिजली मिल रही है और कभी तो रात दिन के लिए गुल हो जाती है लोग रात अंधेरे में गुजारते हैं, मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भटकना पड़ता है ऐसे में दिक्कत का सामना करना पङता है।-बीर पाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें