फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अनियंत्रित ट्रक ने मचाया हड़कंप, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। तहसील के सामने सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने कई दुकानों के परछटी (चबूतरे) तोड़ते हुए वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कोतवाली ले गई।
सुबह लगभग 11 बजे एक खाली ट्रक पेट्रोल पंप तिराहे से कोतवाली की ओर जा रहा था। अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और तहसील के सामने मिठया और मेडिकल आदि दुकानों की परछटी तोड़ता हुआ एक बिजली के खंभे से जा टकराया। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से दो दोपहिया वाहन और एक हाथ ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदारों ने भाग कर अपनी जान बचाई। ठंड होने के कारण दोनों मेडिकल स्टोर सहित अन्य दुकानें नहीं खुली थीं और सड़क पर भी लोगों की भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा मौके पर पहुुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करवा दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने के कारण ही यह हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें