फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अनियंत्रित कार खंभों से टकराई, आधा दर्जन गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दोस्तो के साथ बंडई बांध से घूमकर वापस लौटते समय तीन दोस्तों की कार बुधवार की शाम को अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों से टकरा गई जिससे इस क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव की बिजली प्रभावित रही। वहीं, हादसे में तीनों युवक घायल हो गए जिसमें से एक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम धवा निवासी प्रशांत बुधवार को अपने दोस्त ओमी व प्रदीप के साथ कार से बंडई बांध घूमने के लिए गए थे। शाम को वह लोग वापस लौट रहे थे और अभी वह ग्राम पिसनारी व गोराकलां के मध्य पहुंचे थे। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभों से टकरा गई। इससे कार में सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल ओमी की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं कार की टक्कर लगने से बिजली के दो खंभे टूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया गया था। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें