ललितपुर। जिले में 19 सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं 2981 सदस्य ग्राम पंचायत की जीत मतदान से पहले ही पक्की हो गई है। इन पदों पर एक ही नामांकन जमा हुआ, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके तहत 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। इससे पहले ही 19 सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं 2981 सदस्य ग्राम पंचायत का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। मतगणना के उपरांत इनके जीतने की घोषणा की औपचारिकता ही शेष रह गई है। वहीं, ग्राम प्रधान पद पर आपसी सहमति नहीं बन पाई, जिससे एक भी पद निर्विरोध नहीं हो सका है। इससे प्रधान के सभी पदों, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 504, सदस्य ग्राम पंचायत के 913 पदों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।
-----
बिरधा ब्लाक में नहीं हुआ एक भी निर्विरोध
विकासखंड बिरधा के 98 सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों में एक भी पद निर्विरोध नहीं हो पाया है जबकि बिरधा को छोड़कर अन्य सभी ब्लाक में सदस्य क्षेत्र पंचायत निर्विरोध होने जा रहे हैं। ब्लाकवार नजर डालें तो मड़ावरा में 03, महरौनी में 02, बार में 05, तालबेहट में 01, जखौरा में 08 पदों पर एक ही नामांकन पत्र जमा हुआ है।