सिद्दन मंदिर मं लगे हरे पेड़ पौधे काटे
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्री हनुमंत लाल जी तुवन मंदिर, सिद्दन एवं हनुमान धारा धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कुल लोगों पर ट्रस्ट की चल अचल संपत्ति के अंतर्गत सिद्दन मंदिर की चहारदीवारी के किनारे हरे भरे पेड़ अवैध तरीके से काटने का आरोप लगाया है।
वरिष्ठ ट्रस्टी विश्वनाथ दीक्षित ने एसपी व एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ट्रस्ट की चल अचल संपत्तियों में शामिल सिद्दन मंदिर की हरियाली को तथाकथित व्यक्तियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसमें लोगों को सत्ता का प्रश्रय प्राप्त हो रहा है। ऐसे लोग यहां दुकानों का निर्माण कराने की फिराक में हैं। जिस वजह से चहारदीवारी से लगे हरे पेड़ पौधे अवैध रूप से काटे जा रहे हैं।