फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइकों समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने शुक्रवार की शाम को चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को जखौरा थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय की पुलिस टीम द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए संदिग्धों की तलाशी और वाहन की चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार की शाम वादीवर तिगैला पर दो संदिग्ध मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए, लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगे। उन्हें बाइक सहित पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिलें चोरी की होना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सुम्मेर लोधी पुत्र श्रीपत निवासी पुनियाखेरा, थाना जखौरा एवं दूसरा आरोपी थाना जखौरा के ग्राम गोरा निवासी केहर लोधी पुत्र स्व. प्रताप लोधी बताया। सुम्मेर के पास से मध्य प्रदेश के नंबर और दूसरे आरोपी केहर के कब्जे से यूपी नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप सिंह सेंगर, एसआई अजय कुमार, का.सचिन अग्निहोत्री, शिवकुमार, महिला कांस्टेबल ज्योत्सना शामिल रहे। दोनों आरोपियों में सुम्मेर लोधी के खिलाफ पूर्व से मारपीट, आर्म्स एक्ट, आत्महत्या को उकसाने और केहर लोधी के खिलाफ चोरी व चोरी का माल बरामद होने के मामले में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें