फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग दिनों में घर और माेबाइल दुकान में हुई थी चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी का माल बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी प्रीति कुछ दिन पूर्व घर से बाहर गई थी। 8 फरवरी को जब वह घर लौटी तो अंदर कमरे में रखे बक्से का ताला टूटा पड़ा था और उसमें रखे सोनी चांदी के जेवरात गायब थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और संदिग्धों को चिह्नित किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस टीम की जांच में हिमेश उर्फ हरिशचंद्र कुशवाहा व मंजीत निवासी तालाबपुरा का नाम सामने आया। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने सूने मकान में चोरी करने की बात को स्वीकारा। उनके पास से रहने बरामद किए गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी रवि कुमार के सदनशाह क्षेत्र में बीएसपी कार्यालय के सामने लोहे के खोखे में हुई थी। 12 फरवरी की रात चोरों ने मोबाइल-कंप्यूटर दुकान के ताले तोड़े और यहां नकदी सहित सामान चुरा ले गए थे। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा करने में जुट गई थी।
विज्ञापन

टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और फुटेज प्राप्त की। सर्विलांस टीम ने तकनीकी जांच की तो चोरी की वारदात में सुब्बन उर्फ प्रकाश निवासी भदइयापुरा, राकेश बरार निवासी मोहल्ला विष्णुपुरा, सुनील निवासी भदइयापुरा के नाम प्रकाश में आए। रविवार काे पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शहर में अलग-अलग दिनों में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी का माल बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें