फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गाली देने से मना करने पर दो सगे भाइयों ने चाचा को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम टपरियन में बृहस्पतिवार देर रात गाली देने से मना करने पर शराब के नशे में दो सगे भाइयों ने बुजुर्ग चचेरे चाचा को जमकर पीटा। इससे वह जमीन पर गिर गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन आननफानन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम टपरियन में हरीराम (60) घर के बाहर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान वहां पर शराब के नशे में उनके भतीजे ज्ञान सिंह यादव व नंदराम सिंह यादव आए। दोनों अपने चाचा हरीराम के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब हरीराम ने गाली देने से मना किया तो दोनों भाइयों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गए। यह देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। मृतक के पुत्र बलराम यादव की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें