फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डेयरी खुलवाने का झांसा देकर ठगने वाले दो इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लोगों को डेयरी खुलवाने पर सरकारी मदद दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते का ऑनलाइन धोखाधड़ी में इस्तेमाल करने वाले दो इनामी वांछितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम रीछपुरा निवासी राहुल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि कुछ लोगों ने डेयरी खुलवाने में सरकारी पैसा दिलाने का झांसा देकर बैंक में खाता खुलवाया। उक्त खाते में किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराकर खाते का प्रयोग साइबर अपराध में किया गया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने सीडीआर सहित विभिन्न बैंक से स्टेटमेंट हासिल कर जांच शुरू की। पूर्व में चंद्रपाल व रामनरेश तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जबकि पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू राजा, चाहत राजा निवासी ग्राम सीरोंन खुर्द फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने ग्राम सिवनी की ओर जाने वाली सड़क स्थित पुलिया के पास से दोनों इनामी पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू राजा व चाहत राजा को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में साइबर क्राइम थाना प्रभारी कृष्णदेव यादव और उनकी टीम शामिल रही।
-
शौक पूरी करने के लिए करते थे ऑनलाइन ठगी
आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। वे लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ का लालच देते हैं। गुमराह करके उनका खाता बैंकों में खुलवाते हैं। खाते में अपने किसी साथी का मोबाइल नंबर अंकित करा देते थे। इसके माध्यम से ऑनलाइन बैंकिंग या अन्य पेमेंट गेटवे बनाकर ऑनलाइन रूप से की गई धोखाधड़ी की धनराशि निकाल लेते थे। इन रुपयों से वह अपने शौक व जरूरतें पूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें