ललितपुर। बुधवार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1585 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनकी जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए। बर्फीली हवाओं के चलने से बुधवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। सर्दी के मौसम में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में लोगों को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना चाहिए। इसमें घर से निकलने समय मास्क व सामाजिक दूरी बनाए रखना अधिक आवश्यक है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1585 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 631 सैंपल आरटीपीसीआर किट से, छह सैंपल ट्रू नेट किट से व 948 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। एंटीजन किट की आई जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में दोनों ब्लाक जखौरा मिनौरा निवासी 21 वर्षीय युवक व दैलवारा स्थित नवोदय विद्यालय परिसर निवासी 43 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3307 पहुंच गया है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो गई, हालांकि 3193 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके और 68 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते चार दिनों से आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट को भेजे गए 1306 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
बुधवार को हुई जांच में एक युवक समेत दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है। दोनों को एल-2 सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी