ब्रजेश (35 वर्ष) पुत्र जाहर सिंह निवासी बम्हौरी हुड्डा थाना बांदरी जिला सागर मप्र अपने मामा रामदयाल (41 वर्ष) पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम डगराना बानपुर के साथ बम्हौरी हुड्डा से डगराना के लिए आ रहा था। बाइक को ब्रजेश चला रहा था। वह ग्राम मिर्चवारा के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने तेज गति से टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरे, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया और जानकारी दी। इसके बाद दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।