फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दैलवारा में दो लोग फंदे से लटके, एक की मौत, दूसरा झांसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक ही गांव में दो लोग घर के अंदर रस्सी और तार का गले में फंदा लगाकर लटक गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी विजय ने बताया कि उसका चाचा गोकुल कुशवाहा (55) मंगलवार को घर पर था। पत्नी कमलेश घरेलू काम कर रही थी, जबकि पुत्री दामिनी बकरी चराने गई थी। इस दौरान गोकुल के पास एक फोन आया। बातचीत के बाद कमरे के अंदर जाकर कुंडी लगा ली। यह देख कमलेश दरवाजे के पास पहुंची और गेट खोलने को कहा तो गोकुल ने बताया कि गुजरात में करीब चार वर्ष पूर्व दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर एक वकील का फोन आया है और वह राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। इस कारण से वह आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन

यह सुनकर कमलेश बाहर दौड़ी और गांव के एक व्यक्ति को पूरी जानकारी दी। उक्त व्यक्ति तत्काल मौके पर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा। यहां गोकुल पंखे से साड़ी के फंदे से लटक रहा था। उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्री है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन

उधर, पवन अहिरवार (25) दोपहर में अपने घर पर पत्नी राधिका के साथ मौजूद था। मां सुधा अनाज लेने गांव में गई थी। इस बीच राधिका ने पवन से घरेलू सामान लाने को कहा। इससे नाराज होकर पवन अटारी में गया और म्यांरी से तार के फंदे पर लटक गया। पत्नी राधिका ने शोर मचाया और मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर फंदे से पवन को उतारा। पवन अचेत हो गया था। आनन फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य होंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें