फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध समेत दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 1459 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट में एक वृद्ध समेत दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1459 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 624 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। एंटीजन किट की जांच रिर्पोट में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला चौकाबाग निवासी 70 वर्षीय वृद्ध सिविल लाइन 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इनमें एक को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं दूसरे को उपचार के लिए एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है। जनपद में बढ़कर 3476 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3408 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 21 संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1289 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

1459 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक वृद्ध समेत दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें