ललितपुर के बार थाना क्षेत्र के कस्बा में सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे अनियंत्रित स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़े ताजुद्दीन 60, और सुराव अली 59 को कुचल दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। इस घटना में एक ग्रामीण घायल हो गया जिसे तत्काल सीएचसी पर भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूर से गाड़ी बरामद कर ली जबकि चालक भाग गया।