फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरे के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
ग्राम बरौदिया में भीम आर्मी के कार्यकर्ता, ग्रामीण व तैनात पुलिस - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
डोंगराखुर्द/ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बरौदिया में चबूतरे के निर्माण को लेकर दो समाज के लोग आमने सामने आ गए, मामला पुलिस व प्रशासन तक पहुंचा तो मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मामला संभाला। वहीं भीम आर्मी द्वारा एसडीएम पाली को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना पाली के ग्राम बरौदिया में बीते रोज बुधवार को एक चबूतरे को लेकर दो समाज के लोगों में विवाद खड़ा गया है। एक समाज के लोगों ने उक्त चबूतरे पर संत रविदास की मूर्ति स्थापित होने की बात बताई और बुधवार की सुबह चबूतरा और मूर्ति टूटी पड़ी होने की बात पर लोग आक्रोशित हो गए और इस मामले में दूसरे पक्ष पर चबूतरे के टूटने के बारे में पूछताछ करने पर अपशब्द बोलने, जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौज के आरोप भी लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। साथ ही एसडीएम को एक ज्ञापन देकर मूर्ति व चबूतरे को एक समाज के लोगों पर तोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर डाली। संत की मूर्ति और चबूतरा टूटने की बात पर पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया और मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। ज्ञापन पर राजकुमारी, फूलकुंवर के हस्ताक्षर हैं। वहीं, भीम आर्मी ने भी इस मामले में कुछ दबंगों द्वारा संत की मूर्ति तोड़ने और चबूतरे को मिटाने पर संत रविदास के मानने वाले अनुयायियों की भावना को ठेस लगने की बात कहकर बृृहस्पतिवार को गांव में प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच के आदेश दिए। ज्ञापन पर भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष झांसी मोदीलाल गौतम, जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह के हस्ताक्षर हैं।
उक्त जमीन ग्राम समाज की थी, जिस पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे थे। जिसे लेकर विवाद हुुआ। मौके पर मंदिर या चबूतरा नहीं पाया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ग्राम समाज की जमीन पर किसी धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं किया जा सकता है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार, पाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें