फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जनपद की दो और ग्राम पंचायतों को जनपद मुख्यालय से जोड़ा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
धौर्रा, जाखलौन के बाद बार व बानपुर की तैयारी हो रही है कंट्रोल कमांड सेंटर से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। धौर्रा व जाखलौन में सीसीटीवी कैमरा व वाईफाई लेस कर दिया है, कुछ कार्य बाकी बचे हुए हैं। इसके बाद अब दो अन्य ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इन नई ग्राम पंचायतों में बार व बानपुर शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों में करी चालीस लाख की लागत से यह पूरा सिस्टम स्थापित किया जाएगा। साथ ही जनपद मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।
धौर्रा व जाखलौन ग्राम पंचायतों को इंटिग्रेटिड कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम से जोड़ा गया है। इन ग्राम पंचायतों में सीसी टीवी कैमरा व साउंड लगाए गए हैं, साथ ही इन्हें पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जोड़ा गया है। साथ ही इन दोनों ग्राम पंचायतों में फ्री वाईफाई की सुविधा दी गई है। साथ ही ई-लाइब्रेरी, हेल्थ एडीएम की व्यवस्था भी यहां पर की जा रही है। अब दो और ग्राम पंचायतों के जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है, इसमें ग्राम पंचायत बार और बानपुर शामिल हैं। इन दोनों ग्राम पंचायतों में को भी सीसी टीवी कैमरे से लेस करते हुए, इनको सीधे जनपद मुख्यालय स्थित इंटिग्रेटिड कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार हो रही है, इसमें करीब 40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे यह दोनों ग्राम पंचायतों भी हाईटेक हो जाएंगी। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को इस कमांड सेंटर से जोड़ा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौरा व जाखलौन ग्राम पंचायतों में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, दो और ग्राम पंचायतों के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पूरे जनपद की ग्राम पंचायतों को कंट्रोल कमांड सिस्टम से जोड़ने की योजना है।
नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें