फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडौनियां ने सभासदों सहित थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से की मुलाकात
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की विशेष पहल से हुए भाजपा में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडौनियां सहित 11 सभासदों ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक व श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ की पहल पर लखनऊ में भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थाम लिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडौनियां के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडोनिया, सभासद प्रेमनारायण साहू, पवन जैन बजाज, मुकेश श्रीवास्तव, नीलेश श्रीवास्तव, सभासद सुनीता शर्मा, प्रतिनिधि अनिल शर्मा, सभासद अंगूरी देवी, प्रतिनिधि सौरभ लखपति, सभासद सुशीला सेन, प्रतिनिधि सौरभ सेन, सभासद सुखवती अहिरवार, सभासद सुखवती साहू ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की मौजूदगी में लखनऊ जाकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने अध्यक्ष सहित सभी सभासदों काे भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत करते हुए सभी से मिशन 2024 की सफलता के लिए जीजान से जुट जाने का आह्वान किया। शीर्ष नेताओं की संस्तुति के उपरांत अध्यक्ष व पार्षदों ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया की मौजूदगी में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सभी को मिठाई बांटकर भाजपा में शामिल होने की बधाई दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के महरौनी विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता संयोजक हरीराम निरंजन,जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव ,वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद राय, सोनू चौबे आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे। चेयरमैन प्रतिनिध दुष्यंत बडौनियां ने बताया कि सभी 12 सभासदों की भाजपा में जाने की सहमति मिल चुकी है आज 11 ने पार्टी की सदस्यता ली है शेष एक बाद में लेंगे।
विज्ञापन


निर्दलीय लड़कर भाजपा प्रत्याशी को दी थी शिकस्त
नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरी नीलम बडौनियां ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णा सिंह को करारी शिकस्त दी थी। चुनाव के दौरान सपा ने अपना प्रत्याशी न उतारकर नीलम बडौनियां को समर्थन देने की घोषणा की थी। चुनाव जीतने के बाद नीलम बडौनियां ने दलीय राजनीत से हटकर विकास कार्य कराना शुरू कर दिए थे। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को नगर में मजबूत जनाधार मिलेगा। राजनैतिक गलियारों में इस कदम को लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए मजबूत माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें