फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टा में गड़बड़ी उजागर होने पर दो लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
मड़ावरा थाना में समाधान दिवस में समस्या सुनते डीएम योगेश कुमार शुक्ला व एसपी कैप्टन एमएम बेग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा (ललितपुर)। पट्टेदारों को जमीन पर कब्जा दिलाने में लापरवाही बरतने पर डीएम ने दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। थाना समाधान दिवस में शिकायत मिलने पर डीएम ने लेखपालों को जमकर फटकार लगाई। डीएम की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम योगेश शुक्ला और एसपी एमएम बेग ने थाना मड़ावरा और मदनपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनीं। उन्होंने थानाध्यक्ष को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान शिकायतकर्ता माखन पुत्र अनंदी निवासी लिधौरा और सोवरन पुत्र करन निवासी गढ़ौलीखुर्द ने डीएम से कहा कि उनके नाम पर जमीन का पट्टा तो किया गया था, लेकिन उक्त पट्टे पर अब तक लेखपाल ने न तो नाप की गई और न ही कब्जा दिलाया। जिस पर डीएम ने लेखपाल कमल कुमार और लेखपाल रामसहाय को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिये। डीएम ने थाना मड़ावरा में आईं 14 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया। वहीं थाना मदनपुर में आईं छह शिकायतों को निस्तारित कराने के तहसीलदार को निर्देश दिये। डीएम ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस में आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयसीमा के भीतर किया जाये। शिकायतों के लंबित रहने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें