- खंड विकास अधिकारी से सुधरवाए जाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन/ललितपुर। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हौरीघाट के मजरा मुड़िया परमहंस में दो माह से दो हैंडपंप खराब पड़े हैं। इससे पेयजल संकट बना हुआ है। समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से हैंडपंप की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि मुडि़या परमहंस कुटी में प्राथमिक विद्यालय और दयाशंकर के मकान के पास लगा हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। लगातार दो माह होने से समस्या गहरा गई है। ऐसे में अधिक दूरी से पानी लाना पड़ रहा है। इससे अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पानी की परेशानी से स्कूली बच्चे समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के अधिकारी व जनप्रतिनिधि को सूचना दी। इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई है। हैंडपंप की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर दयाशंकर, अजयपाल सिंह, देवेंद्र, संजय, देवकुमार अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर बने हैं।
-
फोटो- 19
कैप्सन- श्यामलाल कुशवाहा
दो हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हुए हैं। इससे 200 की आबादी को पानी की परेशानी हो रही है।
- श्यामलाल कुशवाहा
-
फोटो- 21
कैप्सन- चंद्र कुमारी
हैंडपंप खराब होने से पानी के लिए अधिक परेशान होना पड़ रहा है। जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं।
- चंद्र कुमारी