फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के दो गुटों में हुआ विवाद, पत्थर चले

विज्ञापन
कैप्सन - मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
युवाओं के दो गुटों में हुआ विवाद, पत्थर चले
विज्ञापन

तालबेहट। भारतगढ़ दुर्ग के समीप रात में युवाओं के दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस गई। तब तक उपद्रवी मौके से भाग गए।
कुछ दिनों से रात के समय भारतगढ़ दुर्ग के दरवाजे के समीप कुछ युवा जुड़ने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह लोग यहां हारजीत के दांव अजमाते हैं। शुक्रवार को वहां से कुछ दूरी पर युवाओं का दूसरा दल मौजूद था। जो पार्टी मना रहा था। किसी बात को लेकर दोनों दलों के युवाओं में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में लात घूंसे और बाद में पत्थर चले। बवाल के बाद आसपास के लोग मौके पर गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस गई। तब तक उपद्रवी मौके से भाग गए। कामता प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट ने बताया कि जानकारी के बाद मौके पर पुलिस गई थी। युवाओं में विवाद हुआ था लेकिन किसी ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। शिकायती पत्र आता है कि अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें