फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

920 युवाओं ने वैक्सीनेशश्न में रूचि रखकर लगावाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
920 युवाओं ने करवाया वैक्सीनेशन
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगाए गए शिविर में 920 युवाओं ने कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। वहीं, 45 वर्ष से अधिक उम्र के 697 लोगों ने टीका लगवाए।
जिले में कोविड से बचाव को लगाए जा रहे टीकाकरण में युवाओं की रूचि के चलते लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जार ही है। वहीं वृद्धजनों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बीते दिनों में 45 से अधिक उम्र के महज तीन सौ लोग वैक्सीनेशन करा रहे थे। हालांकि अब युवाओं के वैक्सीनेशन के साथ जागरूकता अभियान से संख्या बढ़कर दो गुनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल पुरुष में 18 से 44 वर्ष के 80 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। साथ ही जिला महिला अस्पताल में 90, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर में 90, न्यू पीएचसी गोविंद नगर में 86, इसके अलावा रेन बसेरा में 86, रावर इंटर कॉलेज में 93 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। वहीं, सूचना कार्यालय में 50, नगर संसाधन केंद्र में 80, जिला सत्र न्यायालय में 50, सीडीओ कार्यालय में 50 लोगों ने को भी टीकाकरण कराया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक बिरधा पीएचसी पर 67 व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडावरा में 89 लोगों ने डोज लगवाए। इस तहर कुल 920 ने टीकाकरण कराया। वहीं, 45 से अधिक उम्र के 697 लोगों ने टीकाकरण कराया।
शनिवार को लगाए गए 10 सत्रों में 18 से 44 वर्ष के 920 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 697 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें