फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल में छात्रों के दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल में छात्रों के दो गुटों में मारपीट
विज्ञापन

तालबेहट। माताटीला रोड पर एक निजी विद्यालय में छात्रों के दो गुटों में मंगलवार को मारपीट हो गई। इसकी जानकारी पर अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। उन लोगों ने प्रधानाचार्य और स्टाफ से भी अभद्रता की। मारपीट की सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक भी मय पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
माताटीला रोड पर निजी विद्यालय है। कुछ दिन पहले एक छात्र और अध्यापक में हुए विवाद का मामला कोतवाली पहुंचा था। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। इसकी चिंगारी अंदर ही अंदर सुलग रही थी और मंगलवार को छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर प्रधानाचार्य छात्रों का बीच- बचाव करने गए। उन्होंने विवाद में शामिल छात्रों को अपने कार्यालय में बैठाकर उनके अभिभावकों को बुलवाया। एक छात्र के अभिभावक ने विद्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रधानाचार्य औप स्टाफ से अभद्रता की। इससे कार्यालय का फर्नीचर टूट गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अन्य अभिभावकों ने विरोध जताया। इसको लेकर विवाद बढ़ने लगा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच हंगामा करने वाला अभिभावक मौके से भाग गया। मामले को दर्ज कराने के लिए एक पक्ष देर शाम तक कोतवाली में जमा रहा। प्रधानाचार्य से इस बारे में संपर्क नहीं हो सका। अभिभावकों का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपी आसानी से भाग सकता है तो छात्रों के साथ कभी भी कोई हादसा से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे खोलेंगे राज
इस घटना को लेकर छात्रों के दोनों गुट और उनके पैरोकार अलग-अलग बयान देकर एक- दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे इस पूरे मामले का राज खोल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें