फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां, पांच घायल.

विज्ञापन
ग्राम मोगान में नाली के विवाद में घायल बुजुर्ग व महिला - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम मोगान में नाली के विवाद में दो पक्षों में लाठियां चलने से एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर बानपुर पुुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब सात बजे ग्राम मोगान में भैय्यन यादव (65), तेज सिंह(40), सतेंद्र (12), ममता पत्नी तेज सिंह और सुमित्रा का नाली से पानी नहीं निकलने देने पर पड़ोसियों से वाद - विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी लाठियों से लैस होकर उसके घर पहुंच गए और भैय्यन के परिवार के साथ मारपीट कर दी, जिससे पांच लोग घायल हो गए। यह देख अन्य पड़ोसियों ने बीच- बचाव किया और डायल 112 पुलिस को फोन किया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में उपचार को भिजवाया, जहां भैय्यन, सुमित्रा व ममता की हालत अधिक खराब होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उपचार के बाद भैय्यन और ममता अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसपी के पूरा मामला बताया। इस पर एसपी ने थानाध्यक्ष को पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें