फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्राओं को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम छायन तिराहा के पास एक कार की टक्कर से बाइक पर सवार दो छात्राएं एवं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महरौनी अस्पताल में उपचार को ले जाया गया, जहां छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, यहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

महरौनी के ग्राम कुम्हैड़ी निवासी छाया (20) पुत्री जगन्नाथ और अफजल (20) पुत्री नूर खान बिरधा स्थित एक महाविद्यालय से बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही हैं। बुधवार को अफजल के चचेरे भाई मुबारिक के साथ अफजल और छाया दोनों बाइक पर सवार होकर प्रायोगिक परीक्षा की फाइल जमा करने बिरधा स्थित कॉलेज जा रही थीं। अभी वह बाइक से ग्राम छायन तिराहा तक पहुंची थीं कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को महरौनी स्थित अस्पताल में उपचार को ले जाया गया, जहां दोनों छात्राओं छाया और अफजल की हालत गंभीर होने पर उन्हें ललितपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जबकि, युवक का महरौनी में उपचार किया गया।
बाइक फिसलने से दो युवक घायल
थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर निवासी अरविंद (22) पुत्र हरीराम एवं बब्लू (35) पुत्र सीताराम मोहल्ले में बी केबिन के पास भगवान दास के मकान में किराए से रहते हैं। मंगलवार को भवन स्वामी भगवानदास के दामाद चंदेरी निवासी कल्यान की मृत्यु हो जाने पर वह दोनों चंदेरी गए थे और अंतिम संस्कार होने के बाद दोनों अरविंद व बब्लू बाइक से लौट रहे थे। अभी वह राजघाट ही पहुंचे थे कि अचानक उनकी बाइक फिसल गई, जिससे दोनों गिर पड़े और घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार कयिा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें