फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर दो घरों से लाखों की लूट

विज्ञापन
कैप्सन - घरों में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तरगुवां में रेलवे फाटक के समीप सोमवार की रात चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो घरों में परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट की वारदात कर डाली। बदमाश दोनों घरों से 28 हजार की नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात आदि सामान लूट ले गए हैं। पीड़ित रिश्ते में भाई-बहन हैं, दोनों के मकान अगल-बगल हैं। बदमाशों के जाने के बाद उन लोगों ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने कुंडी खोलकर उन्हें बाहर निकाला। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर, मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कोतवाली पुलिस को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम तरगुवां फाटक के पास रहने वाले रामखिलावन पुत्र शिवचरण और उनकी बहन राजेश्वरी पत्नी कपूर सिंह के घर अगल-बगल हैं। रोज की तरह वह सोमवार को भी अपने अपने घरों में सो रहे थे। रात में दो बजे के लगभग चार बदमाशों ने पहले रामखिलावन के मकान में प्रवेश किया। और तमंचे के बल पर दो बदमाशों ने रामखिलावन और उनके घर के सदस्यों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। रामखिलावन के यहां लूट करने के बाद बदमाश पास में ही उनकी बहन राजेश्वरी पत्नी कपूर सिंह के यहां गए। वहां भी परिवार के लोगों को बंधक बनाकर तमंचा दिखाकर नकदी, जेवरात और सामान लूटकर भाग निकले।
रामखिलावन ने पुलिस को तहरीर देकर कराया कि बदमाश उनके घर से 20 हजार की नकदी, सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी फूल, एक मंगलसूत्र, पुतरिया, चांदी की करधौनी, दो जोड़ी बड़ी और छह जोड़ी छोटी पायलें आदि सामान ले गए हैं। बहन के यहां से 8 हजार की नकदी सोने-चांदी के जेवरात, एक टच स्क्रीन मोबाइल आदि सामान लूट ले गए। उन्होंने बताया कि बदमाश बाहर से कुंडी लगा कर भाग गए थे। शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने आकर कुंडी खोली। उन्होंने अज्ञात बदमाशों पर लूट का मामला दर्ज कर लूटे गए सामान की तलाश कराने की मांग की। पुलिस एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रामखिलावन के घर से 20 हजार नकद और गहने एवं उसकी बहन राजेश्वरी के घर से आठ हजार रुपये और सोने चांदी के जेवरात एवं मोबाइल बदमाश ले गए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। परिजनों के अनुसार, घटना में दो लोग तमंचा लिए थे और अन्य सामान निकाल रहे थे। इस आधार पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट की धाराओं की मुकदमा दर्ज किया गया है।
डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

कैप्सन - घरों में बिखरा पड़ा सामान- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - घटना के बारे में महिला से जानकारी करते एएसपी डा0 बृजेश कुमार सिंह- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें