ललितपुर। अंतरराज्यीय सड़कों की सीमा पर जल्द ही दो स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा। बीते माह लोक निर्माण विभाग ने दोनों स्वागत द्वार के निर्माण को कार्ययोजना में शामिल कर शासन को भेजी थी। शासन ने इसे स्वीकृति देते हुए एस्टीमेट मांगा था। विभाग ने तीन करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोक निर्माण विभाग ने सड़क, पुल समेत अन्य निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी थी। दो अंतरराज्यीय मार्ग महरौनी व मड़ावरा क्षेत्र में सीमा पर प्रवेश द्वार को भी कार्ययोजना में शामिल किया था। इन दोनों स्वागत द्वार को शासन ने स्वीकृति दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि स्वागत द्वार के निर्माण के लिए बजट का इंतजार है।
-
इन मार्गों पर बनेंगे स्वागत द्वार
मड़ावरा-गिरार अंतरराज्यीय मार्ग पर 1.5 करोड़ से
गुढ़ा-भदौरा अंतरराज्यीय मार्ग में पर 1.5 करोड़ से
-
बजट मिलने का इंतजार है। धनराशि आते ही टेंडर प्रक्रिया अपनाकर निर्माण शुरू किया जाएगा।
- विजयचंद्र, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी