फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालबेहट गोशाला में इस महीने दो गोवंश मरे, दो बीमार

विज्ञापन
तालबेहट गौशाला के निरीक्षण करते डीएम - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने बुधवार को कोविड एल-2 अस्पताल/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तालबेहट एवं तालबेहट गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इसमें पता चला कि इस महीने गोशाला में दो गोवंश मरे हैं और दो बीमार हैं। जिलाधिकारी ने गोशाला में गोवंश के ठंड से बचाव और सुरक्षा को किए गए इंतजाम परखे और उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने तालबेहट गोशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा मुक्ता सोनी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पंकज सिंह मौजूद रहे। यहां पर जिलाधिकारी ने संरक्षित गोवंशों को रखने के लिए बनाए गए शेडों का निरीक्षण किया। शेडों में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पायी गई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देश दिए कि गोशाला से निकलने वाले गोबर को नीलाम कर कृषकों को दिया जाए, जिससे वह अपनी खेती में उसका उपयोग कर सकें। अधिशासी अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि इस माह गोशाला में दो गोवंश मरी हैं और दो बीमार हैं। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बीमार गोवंश को देखा और उन्हें अलग रखने व कमरे में अलाव एवं भोजन पानी की व्यवस्था वहीं करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने गोशाला के अंदर बने औषधि स्टोर रूम का निरीक्षण किया। स्टोर रूम में गुड़, अजवाइन व सरसों का तेल भी रखा पाया। इसके संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि यह सर्दी से बचाव के लिए गोवंशों को खिलाया जाता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गोवंशों को सर्दी से बचाने लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएं, साथ ही पशु चिकित्सक प्रतिदिन गोवंशों की जांच करते रहें।
इससे पहले जिलाधिकारी ने कोविड एल-2 अस्पताल/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तालबेहट पहुंचे, यहां पर उन्होंने सर्वप्रथम औषधि कक्ष में जाकर दवाइयों को स्टॉक देखा, साथ ही फार्मासिस्ट को निर्देश दिए कि कालातीत दवाइयां किसी भी दशा में स्टॉक में न रखी जाएं, उनको तत्काल निस्तारित कर दिया जाए। उन्होंने मरीजों से कोविड अस्पताल की साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से उनके नियमित तापमान लिए जाने एवं पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन मापने की जानकारी ली। अस्पताल में कुछ छोटे बच्चे भी थे, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें, उनको समय से दूध-बिस्किट आदि पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

तालबेहट गौशाला के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से बातचीत करते डीएम- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें