फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवक समेत दो मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1471 व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों को संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सैंटर से 1471 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 581 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। छह सैंपल ट्रूनॉट और 884 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। इनमें एंटीजन किट से लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला नई बस्ती गांधीनगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति व गांधीनगर जैन मंदिर के पास निवासी 23 वर्षीय व्यक्ति कोविड संक्रमित पाया गया है। दोनों को होमआइसोलेट किया गया है। वहीं, जिले में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3412 पहुंच गई है। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3334 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 31 पॉजिटिव का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1280 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. देशराज सिंह ने बताया कि बुधवार को विभागीय टीमों द्वारा लिए गए 1471 सैंपल की जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें