फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मार्ग दुर्घटनाओं में दो दंपती गंभीर

विज्ञापन
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग - 44 पर रविवार को हुईं दो मार्ग दुर्घटनाओं में दो दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घटना ग्राम असऊपुरा और दूसरी ग्राम बम्हौरीसर में हुई। दुर्घटना में घायल एक दंपती को मेडिकल कॉलेज झांसी और दूसरे को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम जमालपुर निवासी नंदलाल (45) पुत्र फुंदे अपनी पत्नी राधा (40) के साथ बाइक से मध्यप्रदेश के कठाई बीना से दवा लेकर अपने घर जमालपुर वापस आ रहा था। ग्राम असऊपुरा के समीप एक ढाबा के सामने उसकी बाइक गाय से टकरा गई, जिससे दोनों गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तेरई फाटक चौकी इंचार्ज अजय कुमार मौके पर गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय ललितपुर रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ग्राम बम्हौरीसर के समीप हुई। बीएचएल निवासी तानसेन (48) पुत्र छक्कीलाल अपनी पत्नी गुड्डी (45) के साथ बाइक से थाना जखौरा स्थित ग्राम राखपंचमपुर से अपने घर वापस बीएचईएल जा रहे थे। ग्राम बम्हौरी सर चौराहे के पास पीछे से आ रही एक बाइक ने छक्की की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें