फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूम समेत 27 व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
corona1 - फोटो : corona1
विज्ञापन
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक मासूम बालक समेत 27 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2817 पहुंच गई है। 42 की मौत हो चुकी और 2623 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 152 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अक्टूबर माह की शुरुआत में कम संक्रमित पाए जा रहे थे, लेकिन अब संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को दो मासूम बालक समेत 27 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी तीन वर्षीय मासूम बालक, 40 वर्षीय व्यक्ति, 72 वर्षीय व्यक्ति, आजादपुरा निवासी 51 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, रेलवे कॉलौनी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, चांदमारी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, नेहरुनगर निवासी 34 वर्षीय महिला, गांधी नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम बुुरागांव निवासी 10 वर्षीय मासूम बालक, 30 वर्षीय युवक, दो 35 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय व्यक्ति, 63 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय महिला, बानपुर कस्बा निवासी 55 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, कैलगुवा निवासी 36 वर्षीय युवती, महरौनी के ग्राम पड़वा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, मंडी रोड महरौनी निवासी 67 वर्षीय महिला, गुढ़ा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
1390 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भले ही तमाम प्रयास किए गए हो, लेकिन जिले में अब तक आरटीपीसीआर जांच को लिए जाने सेंपल की रिपोर्ट आने में सुधार नहीं हो पा रहा है। शुरुआत में जहां दो दिन में रिपोर्ट मिल रही थी, जो अब चार दिन में आ रही है। यहां पर तीनों से अब तक के 1390 व्यक्तियों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दो मासूम समेत 27 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. प्रतापसिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें