फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटका मिला ताला

Wed, 24 Jun 2015 02:37 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को प्रभारी डीपीओ ने ब्लाक जखौरा के अनेक आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो केंद्रों पर ताला लटका मिला तो एक केंद्र पर बच्चे मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन



डीएम जुहेर बिन सगीर ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की बिगड़ी स्थिति सुधारने का जिम्मा बिरधा ब्लाक के सीडीपीओ नरेंद्र सिंह को सौंप दिया है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी चार्ज संभालते ही आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण प्रारंभ कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने सबसे पहले ग्राम मसौराकलां के आंगनबाड़ी केंद्र देखे। यहां कार्यकत्री शोभा और सरोज के केंद्र ठीक पाए गए। वहीं, पंचायत भवन में चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र अव्यवस्थित मिला। कार्यकत्री प्रभावती के इस केंद्र पर न तो बच्चे थे और न ही हाटकुक्ड पकाया जा रहा था। मौके पर ग्रोथ चार्ट नहीं मिला।


इसके अलावा सहायिका गैर हाजिर पाई गई। बताया गया कि वह गांव में न रहकर ललितपुर में रहती हैं। ग्राम जिजयावन में केरी बाई व स्यानी कार्यकत्री का केंद्र बंद मिला। इस पर उन्होंने ग्राम जिजयावन के अनुपस्थित कर्मियों व मसौराकलां की कार्यकत्री व सहायिका को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों के संचालन में मनमानी किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य सेविकाओं को केंद्रों के लगातार निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें