नेशनल हाईवे स्थित नदनवारा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार चाचा को गंभीर हालत में डाक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बांसी कस्बे के नटयाना मोहल्ला निवासी सोनू पुत्र रामस्वरूप अपने बड़े भाई महेश की ससुराल दस्टौन में शामिल होने के लिए मुहल्ले के मौसेरे भाई सरमन पुत्र बब्लू कुशवाहा व चाचा स्वामी पुत्र हलकन के साथ दैलवारा गांव गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब वह तीनों बाइक पर सवार होकर वापस घर आ रहे थे। उसी दौरान नेशनल हाईवे पर नदनवारा गांव के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर पर सवार लोगों ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सोनू व सरमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं स्वामी की हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनते ही दोनों युवकों के परिवारों में मातम छा गया।