फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एथलेटिक्स व त्रिफलोन स्टेट चैंपियनशिप में मिले दो कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्रयागराज में आयोजित उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में रविवार को हुई प्रतिस्पर्धाओं में जनपद के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स और 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक मिला है।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप का आयोजन प्रयागराज में मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में किया गया, जिसमें स्टेडियम ललितपुर की ओर से छह खिलाड़ियों में तीन पुरुष एवं तीन महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कोच रविंद्र कुमार ने बताया कि सतीश पटेल ने 110 मीटर बाधा रेस, युवराज राजा ने त्रिफलोन 60 मीटर रेस, लॉग जंप व बैक थ्रो, विजय कुमार ने दस किमी पैदल चाल, जयंती पटेल ने पांच किलोमीटर पैदल चाल, रिया राजपूत ने 100 मीटर बाधा रेस, राधिका निरंजन ने त्रिफलोन में प्रतिभाग किया। रिया राजपूत ने 100 मीटर बाधा रेस में कांस्य पदक और युवराज राजा ने त्रिफलोन यानी तीन इवेंट 60 मीटर रेस, लॉग जंप और बैक थ्रो में कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें