फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन मोटरसाइकिलों समेत दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में दो पहिया वाहन चोर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में हो रही बाइक चोरी के मामले में एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। रविवार को एसओजी व कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी करके चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में मुखबिर की सूचना पर पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय के पास हाइवे रोड के किनारे से दो आरोपियों को चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया और एक आरोपी भागने में सफल हो गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बड़ी नहर के पास चौकाबाग निवासी करन कुशवाहा पुत्र तारा चंद और मोहल्ला रावतयाना निवासी निहाल सिंह ठाकुर पुत्र सतपाल सिंह ठाकुर बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त मोटरसाइकिलें उन तीनों ने मिलकर चोरी की थी। जिन्हें वह बेचने जा रहे थे। दो मोटरसाइकिलें दिसंबर की रात्रि को ग्राम मसौरा से चुराई थीं और तीसरी मोटरसाइकिल करीब दो महीना पहले कचहरी से चुराई थी। उपरोक्त दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। पकड़ा गया आरोपी करन सिंह शातिर किस्त का अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में हत्या का प्रयास, लूट व मारपीट की घटनाएं पंजीकृत हैं। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, उपनिरीक्षक राजबाबू यादव, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, एसओजी टीम के शत्रुंजय सिंह, देवेंद्र कुमार, अरुण त्रिपाठी व राहुल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें