फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खड़ी ट्रॉली मे टकराने से जिले के दो बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ क्षेत्र के दिगौड़ा में तेरहवीं से लौटते समय एक बाइक ग्राम कुर्रराई के पास खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। इससे ललितपुर के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर होने पर टीकमगढ़ से झांसी रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ललितपुर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी मनीष विश्वकर्मा (24) पुत्र रामेश्वर सोमवार को शाम करीब चार बजे अपनी ससुराल मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के दिगौड़ा में अपने दो साथियों मोहल्ले के ही शाहिद खां पुत्र इसराइल खां एवं अजय उर्फ छोटू (22) पुत्र गौरीशंकर के साथ बाइक से गया था। रात करीब आठ बजे तेरहवीं में शामिल होने के बाद वह तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक दिगौड़ा के कुछ पहले ग्राम कुर्रराई के पास ही पहुंची थी कि तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में जा टकराई, जिससे वह तीनों गंभीर घायल हो गए।
जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल टीकमगढ़ पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मनीष व शाहिद को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय उर्फ छोटू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर तीनों के परिजन टीकमगढ़ पहुंचे। वहीं पुलिस ने मनीष और शाहिद के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजन उनके शवों को ललितपुर ले गए जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि मनीष विश्वकर्मा (मृतक) चार भाई में दूसरे नंबर का था और वह राजस्थान में एक कंपनी में मैनेजर था। वह कुछ ही दिन पहले घर पर आया था। मनीष की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वहीं मृतक शाहिद के चचेरे भाई हारून खान ने बताया कि शाहिद मनीष के पिता के मैरिज गार्डन में बिजली का काम करता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। शाहिद अविवाहित था और दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। हारून ने बताया कि जब उन्होंने सोमवार की रात को शाहिद को फोन लगाया तो एंबुलेंस कर्मियों ने फोन उठाया और घटना की जानकारी दी। वहीं घायल अजय उर्फ छोटू रेलवे स्टेशन पर अपने बड़े भाई के साथ समोसे बेचता है और उसकी भी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी और उसका एक माह का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें