फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ग्राम असऊपुरा के नजदीक दो बाइकों की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली तालबेहट के अंतर्गत ग्राम बैदोरा हाल निवासी सिविल लाइन तालबेहट आलोक यादव पुत्र मेहरबान यादव आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को वह काम के सिलसिले में ग्राम असऊपुरा गया हुआ था। दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे जब वह काम करके वापस अपने घर तालबेहट आ रहा था, उसी दौरान एक अन्य बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों को हाइवे एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल ललितपुर भेजा गया। जहां आलोक यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरी बाइक सवार बादाम सिंह निवासी ग्राम बस्तगुवां की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। बाद में तेरई फाटक चौकी प्रभारी अजय कुमार ने मौके पर जाकर दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

युवा आलोक की मौत की खबर सुनकर परिवार सहित ग्राम बैदोरा में सन्नाटा पसर गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मिलनसार प्रवृत्ति का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें