फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ूंत में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम लखनपुरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में खाद बीज लेने जा रहे एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम सैमराडांग निवासी किसान सुुंदरपाल सिंह (60) पुत्र जगभान सिंह और गांव के ही फूलचंद बरार पुत्र फुंदा बृहस्पतिवार को दोपहर पौने दो बजे मोटरसाइकिल से ललितपुर मुख्यालय खाद बीज लेने के लिए जा रहे था, तभी सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां सुंदरपाल की हालत गंभीर होने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन उसे वापस ललितपुर ले आए। मृतक के भाई शंकर सिंह ने बताया कि सुंदरपाल का एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं और वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उधर, घायल फूलचंद का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार ग्राम अनौरा निवासी प्रिंस (18) पुत्र रविंद्र एवं सतेंद्र पुत्र बालकिशन भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें प्रिंस की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सतेंद्र का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें