फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सतरह लाख रुपये की अवैध आतिशबाजी के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में  गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी और उनसे बरामद अवैध आतिशबाजी व कार। स्रोत-पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
ललितपुर। दिवाली त्योहार पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जखौरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कार से करीब 17 लाख रुपये कीमत की अवैध आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री बरामद की। इसके साथ ही 84 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम सत्यम जैन और अरविंद जैन हैं। ये दोनों शहर के मोहल्ला गांधीनगर नईबस्ती के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने अवैध आतिशबाजी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार की सुबह थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार अपनी टीम के साथ राजघाट तिराहा पर चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान एक चार पहिया कार की तलाशी ली गई। कार में तीन कार्टून और दो प्लास्टिक की बोरियों में अवैध आतिशबाजी मिली। आरोपियों के पास आतिशबाजी के वैध कागजात नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें