फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने स्वान टीम के साथ दबिश देकर दो लोगों को पांच किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को मुखबिरों से इस बात की सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग तालबेहट क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे का कारोबार कर रहे हैं जिससे कई युवा बर्बाद हो रहे हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बैग ने स्वान टीम प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार सहित कोतवाली पुलिस को इस पर नजर रखने और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सुबह आठ बजे के लगभग कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार ने स्वान टीम के साथ झांसी तालबेहट के मध्य टेकरी कट के पास दबिश देकर दो आरोपियों को ढाई-ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रहीश लाल निवासी सिंगेपुर और अनीता राज निवासी ग्राम सिदवाहा कोतवाली महरौनी बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें