फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे इंजन से चुराए गए डीजल सहित दो आरोपी गिरप्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखलौन। रेलवे सुरक्षा बल व डिटेक्टिव विंग ने रेलवे इंजन से डीजल चोरी करने वाले दो चोरों को चुराए गए डीजल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 20 और 21 अप्रैल की रात्रि में ललितपुर-टीकमगढ़ के बीच पड़ने वाले रेलवे स्टेशन उदयपुरा के यार्ड में खड़े रेलवे इंजन से लगभग 300 लीटर डीजल की चोरी हो जाने की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल थाना ललितपुर के उप निरीक्षक घनेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा, अतुल कुमार शर्मा हमराह अन्य स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल डिटेक्टिव विंग झांसी के सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव वअन्य स्टाफ ने संयुक्त टीम बनाकर डीजल चोरी करने वाले उदयपुरा स्टेशन के पास वाले गांव मिर्चवारा के सुखदेव सिंह यादव व जगतराम यादव को चुराए गए करीब 300 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद रेलवे डीजल की कीमत लगभग 30000 रुपये बताई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें