फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चोरी के मोबाइल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। नगर के चौबयाना मोहल्ला निवासी अजय कुमार गोस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया था। जिसमें उन्होंने अवगत कराया था कि 24 - 25 मई की रात बिजली न होने के कारण वह घर का दरवाजा खोलकर फर्श पर सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे जागने पर दोनों मोबाइल गायब मिले। पुलिस ने इस मामले में शंकर (24) निवासी मछली मंडी के पास तालबेहट और चंदन रैकवार (23) निवासी रेलवे कॉलोनी लक्ष्मीनगर, थाना प्रेमनगर, जनपद झांसी को चोरी के दो मोबाइल सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें