आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दो लाख रुपये कीमत के 4.104 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम खोंखरा से केहर सिंह बुंदेला निवासी ग्राम बरौदिया थाना नाराहाट हाल निवासी आरएमबी काॅलोनी रामनगर और छत्रपाल सिंह परमार निवासी ग्राम खोंखरा को पकड़ा। आरोपियों के पास से 4.104 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। बरामद हुए गांजा की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।