फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन बढ़ाने के लिए बीस टीमें मैदान में

Thu, 13 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
billboards, lalitpur news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में मकानों के सापेक्ष घरेलू कनेक्शन बढ़ाने के लिए विद्युत विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए 20 टीमें गठित कर उन्हें कनेक्शन बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक शहर में 30 हजार मकानों के सापेक्ष 21 हजार घरेलू कनेक्शन ही हैं। जबकि, विभाग को 15 हजार कनेक्शन देने के लक्ष्य में अब तक सिर्फ दो सौ नए कनेक्शन ही जारी हो सके हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने छह अक्तूबर के अंक में ‘हजारों मकानों में बिजली चोरी’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए विभागीय अधिकारियों ने बीस टीमें गठित कर घरेलू कनेक्शन बढ़ाने का निर्णय लिया है। बता दें कि जनपद में मकानों के सापेक्ष घरेलू कनेक्शनों की संख्या काफी कम है। यही वजह है कि अधिकांश घरों में बिना कनेक्शन के ही बिजली उपयोग हो रही है। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। अब विभाग इन टीमों के जरिए जांच कर घरेलू कनेक्शन बढ़ाएगा। नगर पालिका द्वारा किए गए सर्वे में नगरीय क्षेत्र में तीस हजार से अधिक मकान दर्शाए गए हैं। इनमें से नब्बे फीसदी से अधिक मकानों में बिजली का उपयोग हो रहा है।

वहीं, बिजली विभाग के आंकड़ों में 21 हजार घरेलू कनेक्शन ही हैं। वहीं, करीब तीन माह पहले उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने बिजली विभाग के अधिकारियों को उपखंडवार 15 हजार घरेलू कनेक्शन बढ़ाने का लक्ष्य दिया है, जिसके सापेक्ष अधिकारी दो माह में महज दो सौ कनेक्शनों की संख्या ही बढ़ा सके हैं। जिस पर आलाधिकारियों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है। सख्ती के बाद अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने पूरे जनपद में घरेलू कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के लिए उपखंडवार बीस टीमों का गठन किया है, ताकि चोरी से जलाई जा रही बिजली रोकी जा सके और राजस्व में बढ़ोत्तरी की जा सके।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने बताया कि उपखंड अधिकारी के अंतर्गत सभी अवर अभियंताओं को टीमों में शामिल कर अभियान के तहत घरेलू कनेक्शनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अभियान में बिना कनेक्शनों के बिजली जलाते मिलने पर ऐसे उपभोक्ताओं को मौके पर ही कनेक्शन जारी किया जाएगा और यदि उस उपभोक्ता द्वारा नया कनेक्शन लेने से मना किया जाता है, तो उसके खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें