फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे किनारे खड़े ट्रक में लगी आग, देखते ही देखते बना आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत गल्ला मंडी के पीछे हाईवे-44 पर बुधवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां खड़े एक खाली ट्रक में आग लग गई। जिससे ट्रक की केबिन सहित आगे का आधे से ज्यादा हिस्सा जल गया। फायर ब्रिगेड वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की दोपहर को गल्ला मंडी के पीछे झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर स्थित एक वेल्डिंग की दुकान के बाहर ट्रक खड़ा था। उक्त ट्रक में कुछ वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था। वेल्डिंग से उठी चिंगारी के चलते ट्रक में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने किसी तरह दूरी बनाकर खुद को सुरक्षित किया। सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे से गुजर रहे वाहनों को वहां से सुरक्षित निकलवाया। इसके साथ वहां मौजूद लोगों के साथ आग को बुझाने का प्रयास किया। इस बीच फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक का आगे का हिस्सा आधे से ज्यादा जल चुका था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि ट्रक में लगी आग को फायर ब्रिगेड के वाहन ने पहुंचकर काबू पाया। आग लगने का कारण इसमें हो रही वेल्डिंग से उठी चिंगारी को बताया जा रहा है। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें