फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमरपुर मंडी के पास हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम जामुनधाना खुर्द निवासी खिलन (45) पुत्र रघु मंगलवार की रात में लगभग आठ बजे गांव के एक साथी गुली (20) पुत्र राजू के साथ मोटरसाइकिल से बांसी की ओर किसी शादी समारोह में जा रहे थे। अभी वह अमरपुर मंडी के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने खिलन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुली का उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें