फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर: चाचा-भतीजे समेत तीन घायल, स्टीयरिंग में आधा घंटे फंसा रहा चालक

Thu, 30 Oct 2025 12:42 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

तीनों लोग ललितपुर में फसल बेचकर घर लौट रहे थे। बरुआ नाले के समीप पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। खाद-बीज और डीजल सड़क पर फैल गया और तीनों घायल हो गये।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर। बानपुर मार्ग पर ग्राम बिरारी के पास बरुआ नाले के समीप बुधवार रात तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक सहित तीन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरवी वाहन ने दो घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जबकि ट्रैक्टर की स्टीयरिंग में फंसे चालक को आधा घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम उमरी निवासी महेश यादव (32) अपने चाचा दयाराम (55) और श्रीकृष्ण (50) के साथ ललितपुर में गल्ला मंडी अनाज बेचने आए थे। सोयाबीन और मूंगफली की फसल बेचने के बाद वह खाद-बीज खरीदने बाजार गए थे। करीब 200 लीटर डीजल भरवाकर रात करीब 11 बजे वह अपने गांव वापस लौट रहे थे। बानपुर मार्ग पर ग्राम बिरारी के पास पहुंचने पर बरुआ नाले के समीप पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। खाद-बीज और डीजल सड़क पर फैल गया। वही श्रीकृष्ण और दयाराम सड़क पर गिर गए। जबकि चालक महेश यादव स्टीयरिंग में फंस गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पीआरवी वाहन मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दोनों घायलों को पीआरवी वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वही क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर की स्टीयरिंग में फंसे चालक महेश को करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका और उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महेश यादव और दयाराम की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेजझांसी रेफर कर दिया। जबकि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें