फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैलगुंवा चौराहा पर सड़क पार कर रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक सवारों को बचाने के दौरान संतरा से भरा ट्रक मौके पर पलट गया।
विज्ञापन

थाना बानपुर क्षेत्रअंतर्गत ग्राम सुनवाहा निवासी किशन (50) पुत्र राम सिंह अपनी पत्नी भूरी (48) के साथ बाइक से ललितपुर अस्पताल जा रहा था। सुबह करीब दस बजे अभी वह कैलगुवां चौराहे पर ही पहुंचे थे कि इसी दौरान बाइक मोड़कर सड़क पार कर रहे थे कि महाराष्ट्र से गाजियाबाद जा रहा संतरा से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक मोटरसाइकिल के पीछे वाले हिस्से में जा लगा, जिससे बाइक पर सवार महिला ट्रक के पहिए केे नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक किशन गंभीर रुप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में ट्रक को दूसरी ओर मोड़ दिया, जिससे संतरा से भरा ट्रक भी पलट गया।
यह देखकर चौराहे पर भीड़ एकत्रित हो गई और जानकारी मिलने पर सदर चौकी इंचार्ज अमर बहादुुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल उपचार को पहुंचाया गया, वहीं, महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें